राहुल गांधी आगमन पर चंद्रशेखर शुक्ला किसान कांग्रेस अध्यक्ष की टीम भारी जोश में । कुछ दिन पूर्व राहुल गांधी किसान कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रशेखर शुक्ला से मुलाकात हुई थी और वहां क्या हुआ पढ़ें

राहुल गांधी आगमन पर चंद्रशेखर शुक्ला किसान कांग्रेस अध्यक्ष की टीम भारी जोश में 

राहुल गांधी के आगमन पर छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस अध्यक्ष  चंद्रशेखर शुक्ला के नेतृत्व में
किसान कांग्रेस के कार्यकर्ता किसानों को राहुल गांधी किसान आभार रैली में  पहुंचने के लिए आमंत्रण देने में भिड़े हुए है।

  इस चुनाव में अन्नदाता किसान  महत्वपूर्ण सत्ता परिवर्तन में महत्वपूर्ण योगदान रहा ।

राहुल की आभार रैली में रायपुर में भारी मात्रा में किसानो  की पहुंचने की संभावना है

किसानों को  उनके अधिकार बतलाने में और किसानों को आंदोलन तक लाने में किसान कांग्रेस का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।

जिसके कारण छत्तीसगढ़ में चुनावी जीत के बाद  राहुल गांधी छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रशेखर शुक्ला से मुलाकात की थी । इस मुलाकात में किसान कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष नाना पटोले भी शामिल थे ।

28 जनवरी को किसान आभार रैली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी किसानों को कर्जा मुक्ति का प्रमाण पत्र देंगे और कांग्रेस को तीन चौथाई जनादेश देने के लिए आभार व्यक्त करेंगे। सभा में जिले के किसानों और सभी लोगों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होने का आग्रह करते हुए प्रदेश किसान कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रशेखर शुक्ला ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी छत्तीसगढ़ के किसानों की माली हालात और रमन सरकार के किसान विरोधी नीतियों के कारण हताश, परेशान किसानों की दशा सुधारने के लिए कांग्रेस सरकार बनने पर 10 दिनों के भीतर किसानों के कर्जा माफ की घोषणा की थी। छत्तीसगढ़ की जीत के साथ साथ महासमुंद जिले के किसानों ने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी के घोषणा पर विश्वास कर महासमुन्द जिले की चारों सीटों पर जनादेश कांग्रेस को दिया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शपथ ग्रहण के चंद घंटे के बाद किसानों की कर्ज माफी की फाइल में हस्ताक्षर कर किसानों को कर्ज मुक्त और धान खरीदी का मूल्य 2500 रुपए प्रति क्विंटल करने की घोषणा कर दी।

भाजपा किसान विरोधी- चंद्रशेखर शुक्ला

किसान कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रशेखर शुक्ला ने कहा कि भाजपा किसान विरोधी है। भाजपा की सरकार ने किसानों का दमन करने की नीति अपनाई, जिसके कारण छत्तीसगढ़ में किसानों के आत्महत्या के दुखद पहलू सामने आया हैं। किसानों को 2100 रुपए धान का समर्थन मूल्य और 300 रुपए बोनस देने का वादा कर भाजपा मुकर गई। किसानों के फसल बीमा के नाम से मोटी कमीशनखोरी भाजपा सरकार द्वारा की गई। प्राकृतिक आपदाओं से जूझ रहे किसानों को पूर्व की रमन सरकार द्वारा निर्मित अप्राकृतिक आपदाओं से भी जूझना पड़ता था। भाजपा सरकार में किसानों को फसल मुआवजा के नाम से एक रुपए, दो रुपया देकर किसानों का मजाक उड़ाया गया। भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों के कारण छत्तीसगढ़ का किसान परेशान, लाचार था। कांग्रेस शासनकाल में कृषि के लिए बनाए गए जलाशयों की पानी को भाजपा ने अपने उद्योगपतियों को बेचा और अब मुख्यमंत्री द्वारा धान खरीदी के सेंट्रल पूल का कोटा बढ़ाने के आग्रह को भी स्वीकार नही कर उन्होंने अपने किसान विरोधी चेहरे का पुन: प्रदर्शन कर दिया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीट जीत कर केंद्र में कांग्रेस सरकार बनेगी और प्रधानमंत्री राहुल गांधी बनेंगे।

Loading...