आदित्य राजे ने कोपलवाणी के बच्चों के संग मनाई दीपावली, दिव्यांगों को बांटे उपहार

 

आदित्य राजे ने कोपलवाणी के बच्चों के संग मनाई दीपावली, दिव्यांगों को बांटे उपहार

रायपुर । लिटिल योगा मास्टर आदित्य राजे ने आज कोपलवाणी श्रवण बाधित बच्चों के साथ दीपावली मनाई। इस मौके पर उनके दादा जी ठाकुर के.पी. सिंह- दादीजी चंद्रवास सिंह, उनका पूरा परिवार एवं मित्रगण मौजूद रहा। लिटिल योगा चैंपियन ने यहां के बच्चों को मिट्टी के रंग-बिरंगे दीए, पटाखे, चॉकलेट और पारंपरिक मिठाइयों के साथ ही साथ फलों का भी वितरण किया। तथा लक्ष्मी सरस्वती गणेश की प्रतिमा एवं दिवाली पूजन सामग्री दिव्यांग बच्चों को समर्पित की

मिट्टी के दीए ही हमेशा जलाएं: आदित्य राजे
इस मौके पर अपने संबोधन में पर्यावरण मित्र आदित्य राजे ने लोगों से अपील किया कि सभी लोग हमेशा मिट्टी के ही दीए जलाएं। इससे पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं होता। तो इसके माध्यम से देश के कुम्हार वर्ग के लोगों की आय भी होती है। ये हमारे ही समाज का अहम हिस्सा हैं। पटाखों को लेकर भी आदित्य राजे ने लोगों से अपील की है कि ऐसे पटाखे जलाएं जिससे पर्यावरण प्रदूषण ज्यादा न हो। अगर बिल्कुल भी न हो तो सबसे अच्छा। हम आपको बता दें कि आदित्य राजे की कुल उम्र 9 वर्ष की है। इतनी कम उम्र में पर्यावरण को लेकर जो उनकी चिंता और उनका चिंतन है। दोनों की जितनी भी प्रशंसा की जाए कम होगी। विगत तीन वर्षाें से वे फलदार वृक्षों के पौधे तमाम लोगों को नि:शुल्क बांटते आ रहे हैं। आदित्य राजे को उनके पर्यावरण की सेवाओं के लिए देश के तमाम मंचो पर सम्मानित किया जा चुका है।
श्रवण दिव्यांग बच्चों में बांटे उपहार
आदित्य राजे ने कोपलवाणी के तमाम श्रवण दिव्यांग बच्चों में दीपावली के उपहार बांटे। इस मौके पर बेहद कम प्रदूषण करने वाले पटाखे, फल ,चॉकलेट्स और पारंपरिक मिठाइयों के अलावा रंग-बिरंगे मिट्टी के दीपों का वितरण किया गया। तो वहीं अपनी -अपनी पसंद का उपहार पाकर दिव्यांग बच्चों ने हर्षध्वनि करके उनका मान वर्धन किया। आदित्य राजे हमेशा त्यौहारों को बिल्कुल अनोखे तरीके से मनाते हैं। अभी कुछ दिनों पहले ही उन्होंने अपना जन्मदिन मनाया था। जब उनकी ओर से एक निःशुल्क कैंप लगाया गया था। इस कैंप में तमाम लोगों के स्वास्थ्य की जांच के साथ ही साथ लोगों को चश्मे भी मुफ्त में बांटे गए थे।
इस दिवाली उत्सव में ये लोग रहे मौजूद
इस कार्यक्रम में कोपलवाणी की ओर से पद्मा जैन, अंजलि मौजूद रहीं। इसके अलावा सुरेंद्र मिश्रा, आदित्य राजे की दादी चंद्र वास देवी, दादा श्री के पी सिंह ,दीदी आस्था सिंह, पिता अखिलेश सिंह, अनिल सिंह, जय प्रकाश सिंह और धीरेंद्र शर्मा के अलावा तमाम लोग मौजूद रहे। लोगों ने इस कार्य की मुक्तकंठ से सराहना भी की।

Loading...