5100 दीपो से विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल मनोरमा जगमगाया

 

 

 

 

गोंडा पवन कुमार द्विवेदी तिररेमनोरामा स्थित राम जानकी मंदिर पर दीपोत्सव का आयोजन किया गया गोंडा जनपद के रूपईडीह क्षेत्र के अन्तर्गत तिररेमनोरामा स्थित प्रसिद्ध राम जानकी मंदिर पर अयोध्या की तर्ज पर दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे 5100 दीपो से पूरे मंदिर व पोखरे को के चारो ओर दीपो से सजाया गया ।इस अवसर पर मंदिर के महंत सीता राम दास जी महराज ने हमारे संवाददाता को बताया कि मुझे इस मंदिर का महंथ बनाकर जो भरोसा किया गया मै उस पर खरा उतरना चाहता हू ।

यह क्षेत्र  हिन्दू बाहुल्य क्षेत्र है उसके बाद भी इस विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल तिररेमनोरामा का विकास यहां के जनप्रतिनिधि यो की उपेक्षा का शिकार है ।मै इस क्षेत्र के हिन्दुओ व सनातन परम्परा के मानने वाले लोगो के भरोसे पर इसे ऐतिहासिक बनाने की मेरी मंशा है ।वही इस कार्य मे क्षेत्रवासियो का सहयोग मिल रहा है ।इस अवसर पर भाजपा नेता कृष्ण कुमार मौर्य ,मुंशी लाल पान्डेय,कन्हैया लाल मिश्र,देवी प्रसाद,अयोध्या प्रसाद मौर्य,मथुरा तिवारी,सुधीर तिवारी,जमुना सिंह,हरिहर सिंह,राम कुमार तिवारी,कल्लू पान्डेय,महेश पान्डेय,श्री प्रकाश पान्डेय,प्रधान तिररेमनोरामा विनय कुमार सिंह,पुरूषोत्तम सिंह,सुनील पान्डेय,शान्ति देवी,अंकुर सिंह,निरंकार मिश्र मनोज तिवारी,पप्पू तिवारी,सोनू तिवारी,सीताराम पान्डेय,अनिल सिंह,बालकराम,राम बरन साहू,कल्लू तिवारी भंडारी,थाना कोतवाली से सुभाष चन्द्र मिश्र,सुरेश चन्द्र दूबे होमगार्ड सहित कई क्षेत्र वासी इस दीपोत्सव कार्यक्रम मे शामिल रहे ।

 

Loading...