गर्भनिरोधक दिवस मनाया गया। डॉक्टर ने युवाओं को टिप्स दिए

 

गर्भनिरोधक दिवस मनाया गया। डॉक्टर ने युवाओं को टिप्स दिए

 

विश्व गर्भनिरोधक दिवस पर विशेष

 

जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया
–परिवार नियोजन के साधनों को दंपत्तियों तक पहुंचाने को लगें स्टाल

 

 

 

 

महिलाओं को अब अनचाहे गर्भ और एचआइवी संक्रमण से घबराने की जरूरत नहीं है। अब सरकारी अस्पतालों में पुरुष कंडोम के साथ महिला कंडोल का वितरण भी निश्शुल्क होगा। जल्द ही यह सुविधा शुरू होगी। यह कंडोम वेलवेट के नाम से जाना जाएगा।

सरकारी अस्पतालों में अब तक गर्भ निरोधक के नाम पर टेबलेट, कॉपर टी, पुरुष कंडोम और पुरूष नसबंदी की सुविधा है। वैसे भी इन प्रचलित गर्भनिरोधक उपायों को लेकर अभी तक समाज में तमाम भ्रांतियां हैं। ज्यादा समय तक गर्भनिरोधक गोलियां खाने से साइड एफक्ट, पुरुष वर्ग का कंडोम के इस्तेमाल या नसबंदी को गलत मानना, महिलाओं में खुद नसबंदी, कॉपरटी जैसे गर्भ निरोधक को लेकर तमाम भ्रांतियां रही हैं। इस सोच के कारण ही एक तरफ परिवार नियोजन कार्यक्रम को सफलता नहीं मिल पा रही है, वहीं पति और उससे पत्नी को एचआइवी संक्रमण होने का खतरा बना रहता है। ऐसे में अब सरकारी अस्पताल में निश्शुल्क मिलने जा रहा वेलवेट महिला कंडोम उनकी हर समस्या का समाधान करेगा।

कॉपर टी, नसबंदी और अन्य गर्भनिरोधक की तरह इस कंडोम को लेकर समाज में भ्रांति नहीं फैले, इसके लिए सरकार महिलाओं को जागरूक करने पर जोर देगी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को बीते दिनों वेलवेट कंडोम के सही इस्तेमाल की जानकारी दी जा चुकी है। अब यह अधिकारी जिले में महिला स्वास्थ्य कर्मचारियों को इसके बारे में बताएंगे।

-महिलाओं के लिए बना यह कंडोम उनको अनचाहे गर्भ धारण से से बचाएगा, इसकी मदद से एड्स और एचआइवी जैसी खतरनाक बीमारियों से बचाव होगा। अगले माह से संभवत यह कंडोम सरकारी अस्पतालों में मिलने लगेगा

कोरोना के बावजूद आज विश्व गर्भ निरोधक दिवस मनाया गया। गर्भ निरोधक साधनों के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए स्वास्थ्य विभाग से जुड़े केंद्रों पर गर्भनिरोधक साधनों का वितरण किया गया। इसके लिए सारी तैयारियों को पूरा कर लिया गया। सीएमओ ने सभी चिकित्सा अधीक्षकों को पत्र भेजकर विश्व गर्भनिरोधक दिवस मनाए जाने के निर्देश दिए थे।
जनसंख्या नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी कोशिश कर रहा। त्रैमासिक अंतरा इंजेक्शन, साप्ताहिक नान होर्मोनल गोली छाया, माला एन, कंडोम, आईयूसीडी आदि सेवाओं के माध्यम से लोगों को छोटा परिवार रखने की सलाह दी गई।  पैमाने पर लोग इन गर्भ निरोधक साधनों का प्रयोग कर परिवार को नियोजित भी कर रहे हैं। कोविड-19 के चलते परिवार नियोजन की सेवाएं काफी प्रभावित हुई हैं।
हालात थोड़ा सुधार होने पर अब व्यवस्था पटरी पर लौटने लगी है। परिवार नियोजन के साधनों को दंपत्तियों तक पहुंचाने का सिलसिला फिर से शुरू हो गया।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. प्रतिमा श्रीवास्तव ने बताया कि 26 सितम्बर को विश्व गर्भ निरोधक दिवस मनाया गया। सभी सामुदायिक, प्राथमिक व नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों को पत्र भेजकर विश्व गर्भनिरोधक दिवस मनाने के निर्देश दिए गये । निरोधक दिवस पर परिवार को समित बनाने, मातृ मृत्यु दर को कम करने और बच्चों में अंतर रखने के लिए जागरूक किया जाएगा, साथ ही गर्भनिरोधक साधनों का वितरण भी होगा।
———–

परिवार नियोजन के साधनों का वितरण होगा
26 सितम्बर को हर स्वास्थ्य केंद्र पर परिवार नियोजन की सामग्री का वितरण की गई । इस दौरान महिलाओं और पुरुषों को गर्भनिरोधक साधनों के फायदे और छोटा परिवार रखने के लिए जागरूक भी किया गया । सीएमओ ने प्रत्येक दिन की रिपोर्ट फैमिली प्लानिंग ग्रुप पर मांगी है।
————

अंतराल दिवस मनाया गया
=25 सितम्बर को अंतराल दिवस का आयोजन भी किया गया। इसमें विभिन्न जानकारियां भी जनसमुदाय को उपलब्ध कराई गई।
———-

–26 सितम्बर को विश्व गर्भनिरोधक दिवस मनाया जाना
प्रस्तावित है। 21 से 26 सितम्बर तक हर दिन सभी सीएचसी, पीएचसी, अर्बन पीएचसी, उपकेंद्र पर अस्थायी परिवार नियोजन की सामग्री का वितरण होगा। अधिक लाभार्थियों को परिवार नियोजन की सेवा प्रदान करना है।

 

Loading...