SUV विधायक बनी जनता से संवाद करने के लिए स्कुटी विधायक। नेता को लेना चाहिए सीख देखिए कौन हैं प्रदेश की ऐसी विधायक

 

पुरुष विधायकों के लिए  उदाहरण बनी महिला विधायक छन्नी साहू

एस यू वी  विधायक बनी जनता से संवाद करने के लिए बनी स्कुटी विधायक। 

आने वाले समय में कलेक्टर डिप्टी कलेक्टर और तहसीलदार को भी विधायक छन्नी साहू सीख लेते हुए जनता से सरल संवाद करने के लिए दो पहिया वाहन में घूमना चाहिए

जिले की   एकमात्र खुज्जी  विधायक करना चालू की  गहन दोपहिया दौरा  । 

चाहे भाजपा सरकार हो या चाहे कांग्रेस सरकारों ।   विधायक घूमते दिखते हैं एसयूवी बड़ी कारों में।  लेकिन राजनीति में   परिवर्तन के  दौर में विधायक आम जनता से मिलने के लिए और जनता से सरलता  से संवाद करने के लिए विधायक स्कूटी में  घूमते नजर आ रहे हैं। 

ऐसे ही नजारा राजनांदगांव जिले  की एकमात्र महिला विधायक छन्नी  साहू  ऐसा करती देखी गई   । 

  आज के समय में जैसे ही कोई नेता विधायक बनता है उसके पांव जमीन पर नहीं टिकते।   हर  नेता जनाधार पाने  के बाद कार में घूमने लगते  है।  लेकिन ऐसा करने से उसको समझ नहीं आता कि वह जनता से दूर होते जा रहा है

 लेकिन राजनांदगांव जिले  की एकमात्र  खुज्जी  क्षेत्र की महिला  विधायक छन्नी साहू,   इसके उलट दो पहिया वाहन स्कूटी में घूमती देखी गई  ।

जो प्रदेश के सभी विधायकों के लिए एक उदाहरण है जनता से जुड़ने के लिए। 

खुज्जी विधायक छन्नी साहू के साथ  दो पहिया वाहन में कांग्रेस कार्यकर्ता भी शामिल रहे।

ब्लाक अध्यक्ष रितेश जैन ,जिला प्रवक्ता राहुल तिवारी,ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रिका वर्मा,कमलेश यादव,विजय साहू,पार्षद सुनील लारोकर विधायक प्रतिनिधि सोनू खान ,ललित साहू,युकां अध्यक्ष रामगुलाल घावड़े,प्रताप घावड़े,तामेश्वर साहू,विजय साहू,भावेश सिन्हा,भोला साहू के साथ तहसील ,केंद्रीय बैंक,ग्रामीण बैंक,स्टेट बैंक पहुंचकर  सभी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया ,।  पब्लिक प्लेस में  पहुंचकर ह वहां उपस्थित लोगों की  समस्याओं को सुनी साथ ही उनका त्वरित समाधान करने के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया साथ ही आमजनों के साथ अच्छा व्यवहार करने की बात कही ।  आने वाले समय में कलेक्टर डिप्टी कलेक्टर और तहसीलदार को भी विधायक छन्नी साहू सीख लेते हुए जनता से सरल संवाद करने के लिए दो पहिया वाहन में घूमना चाहिए

Loading...